बक्सर : जिले के नावानगर थाना क्षेत्र में
डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्यमार्ग पर चिकित्सक की गाड़ी ने बुधवार की सुबह बाइक
सवार दो युवकों को कुचल दिया. दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं, घटना के बाद चिकित्सक भाग कर थाने पहुंच गये. घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी है.
केजरीवाल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि नीरव मोदी, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड? मोदी जी, आपने मुझ पे, सत्येन्द्र पे और मनीष पे भी तो रेड करवाई थीं? उनका क्या हुआ? कुछ मिला? नहीं मिला? तो अगली रेड करने के पहले दिल्ली वालों से उनकी चुनी सरकार को निरंतर परेशान करने के लिए माफ़ी तो मांग लीजिए?इस छापेमारी को लेकर अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कम से कम 16 परिसरों पर करीब 30 अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि मंत्री और अन्य लोगों से जुड़े दो विनिर्माण फर्मों के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में यह कारवाई की जा रही है.पटना : गुजरात में एक बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हिंदी भाषी लोगों पर हो रहे हमलों के बीच पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने बिहारियों के सुरक्षा की गारंटी ली है. गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल के समर्थकों ने राजधानी पटना के कई इलाकों में पोस्टर लगाये हैं जिनमें नंबर के साथ ये अपील की गयी है कि अगर बिहार के लोगों समेत उतर भारत के किसी व्यक्ति के साथ भी गुजरात में ज्यादती होती है तो तुरंत हार्दिक पटेल के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद मांगें.
जानकारी के मुताबिक, जिले के नावानगर थाना क्षेत्र स्थित डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्यमार्ग पर पीएचसी के चिकित्सक
जितेंद्र कुमार कार से स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे. इसी दौरान सिमरी निवासी
संतोष साह अपने छोटे भाई चंदन साह के साथ अपनी ससुराल नटवार से सिमरी
दुद्दीपट्टी लौट रहे थे. इसी दौरान डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्यमार्ग पर चिकित्सक की गाड़ी की चपेट में उनकी बाइक आ गयी और दोनों भाइयों की मौके पर
ही मौत हो गयी. घटना के बाद चिकित्सक जान बचाने के लिए भाग कर नावानगर
थाना पहुंचे गये हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, संतोष साह और चंदन साह सिमरी दुद्दीपट्टी हरिकिशुन
साह के बेटे थे. संतोष साह की छह बेटियां हैं. वह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जगदीशपुर गये थे. वहां से लौटने के दौरान शादी को लेकर बातचीत के लिए
अपनी ससुराल नटवार चले गये थे. वहां से लौटने के दौरान उनकी बाइक सड़क
हादसे का शिकार हो गयी और मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गयी.
नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने कथित कर चोरी से जुड़े एक
मामले में बुधवार की सुबह दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े
विभिन्न परिसरों पर छापे मारे. इस छापेमारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया है.केजरीवाल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि नीरव मोदी, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड? मोदी जी, आपने मुझ पे, सत्येन्द्र पे और मनीष पे भी तो रेड करवाई थीं? उनका क्या हुआ? कुछ मिला? नहीं मिला? तो अगली रेड करने के पहले दिल्ली वालों से उनकी चुनी सरकार को निरंतर परेशान करने के लिए माफ़ी तो मांग लीजिए?इस छापेमारी को लेकर अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कम से कम 16 परिसरों पर करीब 30 अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि मंत्री और अन्य लोगों से जुड़े दो विनिर्माण फर्मों के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में यह कारवाई की जा रही है.पटना : गुजरात में एक बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हिंदी भाषी लोगों पर हो रहे हमलों के बीच पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने बिहारियों के सुरक्षा की गारंटी ली है. गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल के समर्थकों ने राजधानी पटना के कई इलाकों में पोस्टर लगाये हैं जिनमें नंबर के साथ ये अपील की गयी है कि अगर बिहार के लोगों समेत उतर भारत के किसी व्यक्ति के साथ भी गुजरात में ज्यादती होती है तो तुरंत हार्दिक पटेल के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद मांगें.
दूसरी ओर, हिंदी भाषी लोगों पर हो रहे
हमलों को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गयी है. गुजरात में बिहारियों पर
हमले में बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी अल्पेश ठाकोर का नाम आने के बाद
कांग्रेस पर जहां निशाना साधा जा रहा है. वहीं, कांग्रेस के नेता इसे वहां
की भाजपा सरकार की विफलता करार दिया है. इसके साथ ही जन अधिकार पार्टी के
प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुजरात जाने का ऐलान किया
है. उन्होंने कहा है कि मैं गुरुवार को गुजरात जाऊंगा और वहां बिहार के
लोगों की रक्षा करूंगा.
वहीं, राजधानी पटना के कारगिल चौक पर
लोजपा ने आक्रोश मार्च निकाला. लोजपा ने कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के
खिलाफ मार्च निकाला. इस दौरान लोजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और
अल्पेश ठाकोर के तस्वीरों पर कालिख पोती. पटना : बिहार में निजी अस्पताल अब मरीजों का शोषण नहीं कर पायेंगे. अस्पताल प्रबंधन से लेकर मरीजों व तीमारदारों की सुरक्षा
सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. बिहार स्वास्थ्य सेवा से
संबंधित व्यक्तियों एवं बिहार राज्य के चिकित्सा सेवा संस्थानों की सुरक्षा
के लिए 'बिहार चिकित्सा सेवा संस्थान एवं व्यक्ति सुरक्षा नियमावली 2018' लागू किया गया है. कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी
है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अस्पतालों
की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार ने खास रणनीति बनायी है. निजी और सरकारी
अस्पतालों में अक्सर विवाद की स्थिति आती है. मरीज के परिजन और चिकित्सक
आमने-सामने आ जाते हैं. इसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के बिंदुओं को
गंभीरता से लिया है. नये नियम के अनुसार, अब जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक
अस्पतालों की जांच करेंगे. सीसीटीवी कैमरा हो या सुरक्षा गार्ड. इसकी आवश्यकता को देखते हुए निर्देशित करेंगे. गार्ड की जरूरत पड़ी, तो गृह
विभाग की ओर से रजिस्टर्ड निजी सुरक्षा एजेंसियों से गार्ड की तैनाती की
जायेगी. निजी अस्पतालों में आय दिन मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं. अस्पताल में
किसी तरह का विवाद उत्पन्न होने पर अस्पताल या डॉक्टरों को सुरक्षा का खतरा
महसूस हो तो वे अस्पताल प्रबंधन फार्म-1 भरकर थाने में शिकायत दर्ज करा
सकते हैं. वहीं, मरीजों के परिजनों को अस्पताल प्रबंधन से संबंधित कोई
शिकायत होती है, तो मरीज के परिजनों को फार्म-2 को भरकर स्थानीय थाने में
शिकायत दर्ज करायी सकती है. इसके बाद थाने की जिम्मेदारी होगी कि मामले की
जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाये. जिलाधिकारी वैसे अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच के लिए कमेटी गठित करेंगे. यह कमेटी सात दिनों के अंदर अपनी
रिपोर्ट सौंप देगी. इस रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी को अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार होगा. हालांकि, इसबजट मिलने में विलंब होने पर भी अब दवा की आपूर्ति में बाधा नहीं आयेगी.
स्वास्थ्य विभाग के अधीन गठित बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना
निगम लि के लिए 50 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड का इंतजाम किया गया है. मामले में डॉक्टर को
गिरफ्तारी से छूट मिलेगी. जिलाधिकारी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं.